Chatra News: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
ग्रामीणों ने ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
चतरा के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र में मुरेनवा टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विकास कुमार यादव शादी समारोह से लौट रहा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई।
चतरा: चतरा के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के मुरेनवा टॉल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार यादव के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह अपने दोस्त की बहन की शादी से खाना खाकर लौट रहा था। इसी दौरान हंटरगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
