Koderma News: खेत में पड़ा मिला रामजी यादव का शव, आत्महत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं पर कर रही जांच
कोडरमा थाना क्षेत्र के लाराबाद में 55 वर्षीय रामजी यादव का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस को शर्ट, चप्पल, पानी की बोतल और सल्फास की गोली का डिब्बा बरामद हुआ है, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के तिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास एक ढाबे के पीछे 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गरहाई निवासी रामजी यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पिपराडीह गांव के कुछ लोग सुबह टहलने के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बेसुध अवस्था में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद घटना की खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई।

बताया जाता है कि रामजी यादव बालू ढोने वाली गाड़ियों में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
