Koderma News: हाथियों का तांडव: स्कूल को किया ध्वस्त, ग्रामीण को कुचलकर किया गंभीर घायल

यूपीएस स्कूल के दरवाजे और खिड़कियां तोड़े

Koderma News: हाथियों का तांडव: स्कूल को किया ध्वस्त, ग्रामीण को कुचलकर किया गंभीर घायल
(फ़ोटो)

कोडरमा के सतगावां अंतर्गत भखरा गांव में जंगली हाथियों ने स्कूल को क्षतिग्रस्त करते हुए एक ग्रामीण को कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

कोडरमा: सतगावां प्रखंड अंतर्गत भखरा गांव में शुक्रवार की देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि एक ग्रामीण को बुरी तरह कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। भखरा गांव में दाखिल हुए हाथियों ने सबसे पहले वहां स्थित यूपीएस स्कूल को निशाना बनाया। गजराज ने स्कूल के दरवाजों और खिड़कियों को मलबे में तब्दील कर दिया और वहां मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल की बोरी को चट कर गए। 

इसी दौरान वहां पहुंचे गांव के पृथ्वी राम (35 वर्ष, पिता शिबू राम) को हाथियों ने अपनी चपेट में ले लिया। हाथी ने उन्हें पटक कर कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल उन्हें सतगांवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर सदर अस्पताल चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह पहली बार नहीं है जब हाथियों ने जान- माल का नुकसान किया है। 

इससे पूर्व भी डोमचांच, जयनगर और मरकच्चो प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में हाथियों ने कई घरों को ध्वस्त किया है और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताते चलें कि बीते दो वर्षों में हाथियों के उत्पात से न केवल लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि  हाथियों के उत्पात से कइयों ने अपना आशियाना भी खोया है। वहीं हाथियों के हमले से दर्जनों लोगों ने अपने पिता, पुत्र, मां तथा भाई को खोया है। लोगों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका