Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी, मिठाई दुकानों में मिली अनियमितताएं
खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए
कोटालपोखर बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और नाश्ता दुकानों पर छापेमारी कर कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
साहिबगंज: बड़हरवा प्रखंड के कोटालपोखर गांव और बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाया। फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मिठाई और नाश्ता दुकानों की जांच की गई, जिससे क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संबंधी अनियमितताएं पाई गईं। विभागीय टीम ने विभिन्न दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।


इसके अलावा कुछ दुकानों में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के उपयोग की शिकायत भी मिली। विभाग ने दुकानदारों को ऐसे रंगों का इस्तेमाल बंद करने की चेतावनी दी और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग पर जोर दिया।
यह अभियान कोटालपोखर बाजार, हाटपाड़ा, रेलवे फाटक और शांति मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

