Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा

मौके पर जिलाधिकारी शेखर आनन्द भी रहे उपस्थित

Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
(अमित लोढ़ा को लिफाफा सौंपते अरशद)

शेखपुरा परिसदन में सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने जिले के नोडल प्रभारी सह एडीजी अमित लोढ़ा से मुलाकात कर उन्हें बंद लिफाफे में भ्रष्ट अधिकारियों का काला चिट्ठा सौंपा है। इस दौरान डीएम शेखर आनन्द और एसपी बलिराम कुमार चौधरी की मौजूदगी में एडीजी ने दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

साहिबगंज: चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण व पशु प्रेमी सैयद अरशद नसर ने सोमवार को शेखपुरा परिसदन में एडीजी सह जिले के नोडल पदाधिकारी अमित लोढ़ा को बंद लिफाफे में जिले के भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों का काला चिट्ठा सौंपा। अरशद ने एडीजी से दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एडीजी लोढ़ा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अरशद की इस पहल के बाद जिले के भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। 'सिंघम' और 'सुपर कॉप' के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा के आगमन से जिले के अपराधियों, असामाजिक तत्वों और भ्रष्ट अधिकारियों में दहशत देखी जा रही है। नोडल प्रभारी बनने के बाद एडीजी अमित लोढ़ा का यह पहला जिला दौरा था।

अमित लोढ़ा शेखपुरा के एसपी भी रह चुके हैं। एसपी रहते हुए उन्होंने फरार कुख्यात अपराधी अशोक महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मौके पर डीएम शेखर आनन्द, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान