Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन

दाखिल-खारिज और जमाबंदी त्रुटि में सुधार का मौका

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
(उपायुक्त रामनिवास यादव)

गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा भूमि एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों के सुगम निपटारे के लिए 9 जून 2026 से सभी अंचलों की 129 पंचायतों में विशेष हल्कावार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों को इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया है।

गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में भूमि एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 जून 2026 से हल्कवार विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 

यह विशेष अभियान जिले के सभी अंचलों में पंचायत स्तर पर संचालित होगा, जिसमें कुल 129 हल्कावार/पंचायतों में शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं। 

उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं को सुगम एवं प्रभावी बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से मुक्ति मिलेगी। शिविरों में भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

अंचलवार शिविर कार्यक्रम

बेंगाबाद अंचल 09 जून- गोलगो, 10 जून- चितमाडीह, 11 जून- छोटकी खरगडीहा, 12 जून- बेंगाबाद, 13 जून- ताराजोरी, 15 जून- ताराटांड़, 16 जून- मोतीलेदा, 17 जून- महुआर, 18 जून- चपुआडीह एवं 19 जून- झलकडीहा पंचायत।

यह भी पढ़ें: शहीद राजेश मंडल के 11वें शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

पीरटांड़ अंचल 09 जून- तुईयो, 10 जून- कुड़कू, 11 जून- सीमरकोढ़ी, 12 जून- बिशनपुर, 13 जून- खरपोका, 15 जून- बांध/चिलगा, 16 जून- मधुबन, 17 जून- पालगंज, 18 जून- कठवारा या नावाडीह तथा 19 जून- चिरकी या भारतीचलकरी पंचायत।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण

बगोदर अंचल 09 जून- कुदर, 10 जून- जरमुने पूर्वी, 11 जून- अड़वारा, 12 जून- बगोदर पश्चिमी, 13 जून- चौधरीबांध, 15 जून- बेको पश्चिमी, 16 जून- औरा एवं 17 जून- तिरला पंचायत।

सरिया अंचल 09 जून- घुठियापेसरा, 10 जून- अमनारी, 11 जून- केशवारी, 12 जून- मंदरामो, 13 जून- बागोडीह, 15 जून- कोयरीडीह, 16 जून- चिरुवा, 17 जून- बंदखारों पंचायत सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर शिविर आयोजित होंगे।

तिसरी अंचल 09 जून- थानसिंहडीह, 10 जून- मनसाडीह, 11 जून- बेलवाना, 12 जून- लोकाय, 13 जून- खटपोक, 15 जून- खिजुरी, 16 जून- भंडारी, 17 जून- गड़कुरा एवं 18 जून- खरखरी पंचायत।

गांडेय अंचल 09 जून- बरमसिया-1, 10 जून- झारघटा, 11 जून- उदयपुर, 12 जून- चम्पापुर, 13 जून- जमजोरी, 15 जून- अहिल्यापुर, 16 जून- फुलची, 17 जून- बरमसिया-2, 18 जून- पंडरी एवं 19 जून- फुलजोरिया पंचायत।

डुमरी अंचल 09 जून- नागाबाद, 10 जून- खुदीसार, 11 जून- जरीडीह, 12 जून- गानोडीह, 13 जून- छछंदो, 15 जून- घुटवाली, 16 जून- चेंगडो, 17 जून- रोशनाटुंडा, 18 जून- ठाकुरचक, 19 जून- नगरी, 20 जून- असुरबांध एवं 22 जून- भरखर पंचायत।

बिरनी अंचल 09 जून- पडरिया, 10 जून- पलौनिया, 11 जून- सिमराढाभ, 12 जून- जरीडीह, 13 जून- शाखाबार 15 जून- मंझीलाडीह, 16 जून- पेशम, 17 जून- द्वारपहरी एवं 18 जून- मनकडीहा पंचायत।

गिरिडीह सदर अंचल 09 जून- पहाड़पुर, लेदा या सिंदवरिया, 10 जून- सेनादोनी, 11 जून- जीतपुर, 12 जून- अलगुंडा या बजटों, 13 जून- पालमो, बड़गुंडा खुर्द या बेरडोंगा, 15 जून- अलकदोनीकला या अकदोनी खुर्द, महेशलुंडी या करहरबारी या वार्ड नंबर 20 एवं 21) 16 जून- तेलोंडीह या खावा या पिण्डाटांड़, 17 जून- सिकदारडीह या परसाटांड़, 18 जून- मोंगरोडीह या वार्ड 7 से 10 तक, 19 जून- मोहनपुर या पतरोडीह या उदनाबाद, 20 जून- पुरनानगर या मटरुखा या बरमोरिया तथा 22 जून- गादीश्रीरामपुर या जसपुर या फुलची पंचायत।

देवरी अंचल 09 जून- सिकरोडीह, 10 जून- भेलवाघाटी, 11 जून- घसकरीडीह, 12 जून- चतरो, 13 जून- कोसोगोंदोदिघी, 15 जून- जमडीहा, 16 जून- घोसे, 17 जून- बरवाबाद, 18 जून- मानिकबाद एवं 19 जून- जमखुखरो पंचायत।

धनवार अंचल 09 जून- गुंडरी, 10 जून- अरखांगो, 11 जून- चट्टी, 12 जून- धर्मपुर, 13 जून- श्रीरामडीह, 15 जून- बरजो, 16 जून- बांधी, 17 जून- सिरसाय, 18 जून- पडरिया एवं 19 जून- कैलाढाब पंचायत।

गावां अंचल 09 जून- बिरने, 10 जून- अमतरो, 11 जून- गदर, 12 जून- खरसांन, 13 जून- पिहरा पूर्वी, 15 जून- नीमाडीह, 16 जून- माल्डा, 17 जून- बादीडीह एवं 18 जून- सांख पंचायत।

जमुआ अंचल 09 जून- रेम्बा, 10 जून- धुरेता, 11 जून- चुंगलो, 12 जून- केंदुआ, 13 जून- चरघरा, 15 जून- करोडीह, 16 जून- नवाडीह, 17 जून- मघाकला, 18 जून- खरगडीहा, 19 जून- लताकी, 20 जून- कुरहोबिन्दो एवं 22 जून- सियाटांड़ पंचायत।

जिले के विभिन्न अंचलों के पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय परिसरों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में संबंधित हल्का कर्मचारी, राजस्व उपनिरीक्षक एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से राजस्व सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान