Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा

अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह भी बैठक में रहे मौजूद

Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
(विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक)

गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

गिरिडीह: उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता,  वैभव कुमार सिंह, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी (मनरेगा), जिला समन्वयक मनरेगा, सभी बीपीओ तथा सभी ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स उपस्थित थे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया। 

उन्होंने एक-एक प्रखंड की उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2025-26 के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। 

समीक्षा के क्रम में स्वीकृत आवासों की स्थिति, निर्माणाधीन एवं लंबित आवासों की प्रगति, लाभुकों को भुगतान की स्थिति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की बनाई रणनीति

इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मी पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं तन्मयता के साथ कार्य करें। उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं श्रमिकों को मिलने वाले लाभों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित एवं प्रगति पर चल रहे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। 

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गम्हरियाटाँड में स्थायी पौधशाला का किया उद्घाटन

उप विकास आयुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करें तथा उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान