Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की बनाई रणनीति

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी भी बैठक में रहीं मौजूद

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की बनाई रणनीति
(आयुष विभाग की बैठक)

गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी और सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह की उपस्थिति में आयुष केंद्रों में ओपीडी के नियमित संचालन, दवाओं की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार के कड़े निर्देश दिए गए।

गिरिडीह: जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला के समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। 

इस दौरान उन्होंने आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें। 

बैठक में आयुष्मान भारत योजना के साथ समन्वय स्थापित कर लाभुकों को समुचित उपचार देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की सेवाएं जनहित से जुड़ी हैं, सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ करें। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने प्रगति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, आयुष पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती आज से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती
खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे
इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
ऑयल इंडिया की बड़ी खोज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार
भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण