इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

फार्मा, ऑटोमोबाइल और आईटी क्षेत्रों पर होगी विशेष चर्चा

इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इंदौर में आज भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन व्यापार-निवेश फोरम 2026 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

भोपाल: मध्य प्रदेश में निवेश, निर्यात और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन (एलएसी) व्यापार-निवेश फोरम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

जनसंपर्क विभाग के अनुसार, राज्य सरकार के सहयोग से ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम (GIBF) द्वारा इंदौर के होटल रेडिसन ब्लू में इस अंतरराष्ट्रीय फोरम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र के 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें विभिन्न देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्यदूत शामिल हैं।

फोरम में 350 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी, जिनमें निवेशक, निर्यातक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, व्यापार आयुक्त, एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी शामिल रहेंगे। इसके अलावा देश के चार प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल निवेश प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही व्यापार एवं निवेश के अवसरों, विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग और सेवा क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर विशेष चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज

विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े सत्रों में फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं सेवा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026: झारखंड की बांस निर्मित स्टील बोतल और मग ने बटोरी खूब सराहना, वैश्विक खरीदारों का आकर्षण बना पवेलियन

उद्योगों और निवेशकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को बढ़ावा देने के लिए फोरम में बी2बी (बिज़नेस-टू-बिज़नेस) और बी2जी (बिज़नेस-टू-गवर्नमेंट) बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान