ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

अमेरिकी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच अमेरिकी बाजार में गिरावट और एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार देखने को मिला।

ग्लोबल शेयर बाजारों से गुरुवार को मिले-जुले संकेत मिले। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि यूरोपीय बाजारों में मजबूत तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में भी मिश्रित रुख देखने को मिला, जहां कुछ प्रमुख सूचकांक बढ़त में रहे तो कुछ दबाव में कारोबार करते दिखे।

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,498.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 146.30 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,690.90 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत टूट कर 52,175.30 अंक के स्तर पर आ गया है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 131.06 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,716.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,437.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 144.06 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,155.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,887.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.58 प्रतिशत लुढ़क कर 5,562.72 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 312.31 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूट कर 44,513.47 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत फिसल कर 3,859.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 194.40 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,310 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,642.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 199.92 अंक यानी 2.94 प्रतिशत उछल कर 6,997.62 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 353.34 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,246 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.28 प्रतिशत कि बढ़त के साथ 6,415.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद