Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
बैठक में अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी रहे मौजूद
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित स्क्रीनिंग समिति की बैठक में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के 70 समायोजित कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय लिया गया।
पलामू: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक की। उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में इस बैठक में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के समायोजित कुल 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया। जिसमें अनुसेवक समेत विभिन्न कर्मी शामिल हैं। विदित हो कि एसीपी-एमएसीपी का लाभ वैसे कर्मियों को दिया जाता है जिनकी संतोषप्रद सेवा काल दस वर्ष पूरा हो चुका है।
बैठक के दौरान जिन कर्मियों का संतोषप्रद सेवा दस वर्ष पूरा हो गया था, उन्हें प्रथम एसीपी-एमएसीपी का लाभ, जिनका सेवा 20 वर्ष उन्हें द्वितीय एसीपी-एमएसीपी और जिनकी सेवा 30 वर्ष पूरा हो चुका था, उन्हें तृतीय एसीपी-एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया हैं। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता समेत अन्य उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


