Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

संचिकाओं के समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन का निर्देश

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
(डीसी औचक निरीक्षण)

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यों एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंडम आधार पर विभिन्न संचिकाएं निकलवाकर उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि कोई भी संचिका अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कर्मियों की सेवा पुस्तिका, आगत-निर्गत पंजी, लॉग बुक, गार्ड फाइल सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। साथ ही शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ से संबंधित संचिकाओं का भी अवलोकन किया। 

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन स्वीकृति एवं भुगतान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही के कारण पेंशन संबंधी मामलों में विलंब पाया गया तो संबंधित लिपिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना की प्रगति एवं व्यवस्था की भी जानकारी ली तथा इसके प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कुछ कर्मियों के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक समय पर पहुंचे, यह शिक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद