Koderma News: डीवीसी के 79 वें स्थापना दिवस पर डीवीसी केटीपीएस को दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण और परिचालन दक्षता का स्वर्णिम परिणाम
डीवीसी कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (KTPS) को 79वें स्थापना दिवस पर 'सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन स्टेशन' और 'ग्रीन PLANT ऑफ द ईयर' पुरस्कार से नवाजा गया। डीवीसी अध्यक्ष गुरदीप सिंह से सीजीएम संजय कुमार ने यह सम्मान ग्रहण किया।
कोडरमा: डीवीसी कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (केटीपीएस) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। केटीपीएस को निम्नलिखित श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन स्टेशन पुरस्कार (Best Generating Station Award)
ग्रीन प्लांट ऑफ द ईयर पुरस्कार (Green Plant of the Year Award)
यह पुरस्कार 7 जुलाई 2026 को कोलकाता स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के 79 वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदान किए गए।


यह उल्लेखनीय उपलब्धि डीवीसी केटीपीएस के सभी कर्मचारियों की अटूट प्रतिबद्धता, उत्कृष्ट परिचालन दक्षता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण तथा सामूहिक टीम भावना का प्रतिफल है। यह सम्मान न केवल डीवीसी केटीपीएस बल्कि सम्पूर्ण डीवीसी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उत्कृष्ट विद्युत उत्पादन एवं सतत विकास के प्रति स्टेशन की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


