Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल

स्वास्थ्य विभाग व पंचायत प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
(परसाबाद कुत्ता हमला मासूम)

कोडरमा के परसाबाद गांव में घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय मासूम प्रियांश कुमार पर पागल कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

कोडरमा: थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद गांव में मंगलवार को पागल कुत्ते के हमले में एक 2 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान प्रियांश कुमार (2 वर्ष पिता पुरुषोत्तम पासवान, निवासी परसाबाद) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रियांश अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। 

कुत्ते के काटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जोर-जोर से रोने लगा। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। 

घटना के बाद परसाबाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा एवं पागल कुत्तों को शीघ्र पकड़वाने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स