Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
मतदान केंद्रों पर किया जाएगा चुनाव पाठशाला का आयोजन
पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के कार्यों की समीक्षा की और 22 जुलाई को आयोजित चुनाव पाठशाला में बीएलए-2 की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
पलामू: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत चल रहे एन्यूमीरेशन एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, बीएलओ एवं बीएलए-2 की भूमिका तथा आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक लगभग 99.9 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तथा 78.25 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखावत ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से बीएलए-2 एवं अन्य प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रों पर आयोजित बैठक एवं चुनाव पाठशाला में भाग लेने के लिए प्रेरित करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर पांकी एवं विश्रामपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


