Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस

विश्वजीत पाठक ने उठाई पूर्ण डिजिटल पारदर्शिता की मांग

Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
(भाजयुमो मशाल जुलूस)

पलामू के छह मुहान चौक पर भाजयुमो ने JPSC परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला तथा 22 जुलाई को रांची JPSC कार्यालय के घेराव का आह्वान किया।

पलामू: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 22 जुलाई को रांची स्थित JPSC कार्यालय का लोकतांत्रिक घेराव किया जाएगा। इसके पूर्व आज पलामू छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस निकाल कर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

भाजयुमो ने कहा कि पिछले कई वर्षों में 7वीं–10वीं एवं 14वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आए हैं। कई मामलों में अभ्यर्थियों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इससे आयोग की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर युवाओं के मन में गंभीर सवाल उत्पन्न हुए हैं।

संगठन का कहना है कि 7वीं–10वीं JPSC में 54 OMR शीट विवाद के बाद न्यायालय के निर्देश पर संशोधित प्रारंभिक परिणाम जारी करना पड़ा। वहीं 14वीं JPSC में आयु सीमा से जुड़े विवाद के कारण आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करना पड़ा। परिणाम जारी होने के बाद भी चयन प्रक्रिया एवं मूल्यांकन को लेकर अनेक अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनके कुछ मामले अभी भी न्यायालय में लंबित हैं।

भाजपा युवा मोर्चा पलामू जिलाध्यक्ष डॉ विपुल गुप्ता ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए, ताकि युवाओं का आयोग पर विश्वास कायम रहे।

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत

भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष डॉ. अमित तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के समर्थन में है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से 22 जुलाई को रांची पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में बदहाल सड़कों की मरम्मत शुरू, जेएलकेएम नेता आशुतोष तिवारी ने डीसी की सराहना की

भाजयुमो प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक ने कहा कि यदि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है तो मुख्य परीक्षा की स्कैन की गई उत्तरपुस्तिकाएं सभी अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मूल्यांकन, मॉडरेशन और मेरिट निर्माण की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे।

उन्होंने कहा कि बार-बार न्यायालय के हस्तक्षेप और RTI के सहारे जानकारी प्राप्त करने की स्थिति यह दर्शाती है कि व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। यह आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, पारदर्शी व्यवस्था और न्यायपूर्ण चयन प्रक्रिया के समर्थन में है।

भाजयुमो ने सरकार और JPSC से मांग की है कि मुख्य परीक्षा की स्कैन की गई उत्तरपुस्तिकाएं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएं, मूल्यांकन एवं मॉडरेशन की प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए, न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य की सभी JPSC परीक्षाओं में पूर्ण डिजिटल पारदर्शिता लागू की जाए। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के महामंत्री सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, विभाकर नारायण पांडे, भाजपा नेता शिव कुमार मिश्रा, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक, युवा मोर्चा के आईटी सेल आशीष भारद्वाज, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, शैलेश सिंह,सरवन गुप्ता, महिला मोर्चा की कोशा अध्यक्ष लवली गुप्ता,छोटू सिन्हा, विवेक चौबे,रीना किशोर, संजय कुमार, दीप्ति नवल, किसान मोर्चा के प्रदेश समन्वयक जितेंद्र तिवारी, रूद्र सिंह, अंकित, ललिता सहाय, शुभम गुप्ता, छोटू सिंह, राहुल अग्रवाल, ओम प्रकाश दुबे, दीपक सिंह, चंद्रकांत सिंह, सैकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ता मसाज जुलूस को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहे। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स