Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण

10 जुलाई को सफलतापूर्वक चार्ज हुई थी ट्रांसमिशन लाइन

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
(डीवीसी बीएसएल संयुक्त कार्यक्रम)

बोकारो इस्पात संयंत्र की विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने हेतु 8.6 किमी लंबी तृतीय 220 केवी CTPS-MRS ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण BSL और DVC के शीर्ष अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बोकारो: इस्पात संयंत्र की विद्युत आपूर्ति प्रणाली को और अधिक विश्वसनीय, सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में तृतीय 220 केवी सीटीपीएस–एमआरएस ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण किया गया। डीएनडब्ल्यू के मेन रिसीविंग सब-स्टेशन (एमआरएस) परिसर में आयोजित डेडिकेशन टू सर्विस" कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक-प्रभारी तथा दामोदर घाटी निगम  के मेंबर (तकनीकी) ने संयुक्त रूप से इस महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण करते हुए इसे सेवा के लिए समर्पित किया। 

इस अवसर पर बीएसएल एवं डीवीसी के शीर्ष प्रबंधन, कई वरिष्ठ अधिकारी तथा परियोजना के निष्पादन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।यह तृतीय 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन चंद्रपुरा ताप विद्युत स्टेशन (सीटीपीएस) एवं बोकारो इस्पात संयंत्र के मेन रिसीविंग सब-स्टेशन (एमआरएस) के मध्य स्थापित की गई है। लगभग 8.6 किलोमीटर लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण में कुल 29 मोनो पोल स्थापित किए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि पारंपरिक लैटिस टावरों की तुलना में मोनो पोल के लिए अपेक्षाकृत कम भूमि की आवश्यकता होती है, जिससे भूमि उपयोग की दक्षता बढ़ती है तथा निर्माण कार्य भी अधिक सुव्यवस्थित एवं त्वरित रूप से संपन्न किया जा सकता है। डीवीसी द्वारा इस परियोजना में पहली बार मोनो पोल तकनीक का उपयोग किया गया है, जो आधुनिक विद्युत अवसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

गौरतलब है कि यह ट्रांसमिशन लाइन 10 जुलाई को चार्ज की गई थी। इसके उपरांत सभी आवश्यक परीक्षणों, निरीक्षणों एवं कमीशनिंग प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने के बाद 21 जुलाई  को इसे औपचारिक रूप से लोकार्पित कर सेवा के लिए समर्पित किया गया। नई ट्रांसमिशन लाइन के परिचालन में आने से संयंत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय, सुरक्षित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर

साथ ही, उत्पादन इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से संयंत्र की परिचालन दक्षता, उत्पादकता तथा समग्र प्रदर्शन को भी सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा। इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक-प्रभारी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले सभी एजेंसियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी एकीकृत इस्पात संयंत्र के लिए सुदृढ़ एवं विश्वसनीय विद्युत अवसंरचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह नई ट्रांसमिशन लाइन सुरक्षित, सतत एवं कुशल उत्पादन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने परियोजना के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए सभी संबंधित विभागों की सराहना भी की।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी

डीवीसी के मेंबर (तकनीकी) ने अपने संबोधन में बीएसएल एवं डीवीसी के बीच उत्कृष्ट समन्वय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से दोनों संस्थानों के बीच तकनीकी सहयोग और अधिक सुदृढ़ हुआ है तथा बोकारो इस्पात संयंत्र को अधिक विश्वसनीय एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में यह ट्रांसमिशन लाइन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, सुरक्षा तथा समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

तृतीय 220 केवी सीटीपीएस–एमआरएस ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण बोकारो इस्पात संयंत्र की आधुनिक, विश्वसनीय एवं सुदृढ़ आधारभूत अवसंरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह परियोजना संयंत्र की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बनाने के साथ-साथ भविष्य की उत्पादन आवश्यकताओं, परिचालन उत्कृष्टता तथा सतत विकास के लक्ष्यों को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स