JSSC परीक्षा में नकल पर सख्ती, मोबाइल और स्मार्ट वॉच पूरी तरह प्रतिबंधित
19 जुलाई को होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा
19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समीक्षा बैठक की।
पलामू: 19 जुलाई 2026 को होनेवाले झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के सफल,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में संबंधित पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीसी ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए।उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को परीक्षा के मद्देनजर शनिवार शाम शहर के होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों में जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।उन्होंने सभी से कहा कि चूंकि यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित किया जाना है,ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण समय है।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


