Koderma News: गांधी चौक के पास अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, ठेले को मारी टक्कर

रितेश कुमार नामक आरोपी कार चालक हिरासत में लिया गया

Koderma News: गांधी चौक के पास अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, ठेले को मारी टक्कर
(गांधी चौक कार दुर्घटना)

कोडरमा के गांधी चौक पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को रौंदते हुए नाश्ते के ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। कोडरमा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को सदर अस्पताल भेजा और नशे में धुत आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

कोडरमा: जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना मुख्य गांधी चौक के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित कार द्वारा सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को चपेट में लेते हुए एक ठेले को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा स्थित एक धर्मशाला में शादी समारोह में शामिल होने आए रितेश कुमार नामक एक युवक बुधवार की सुबह शादी संपन्न होने के पश्चात आराम करने हेतु अपने एक रिश्तेदार के कार की चाबी लेते हुए कार में जा बैठे। इसके बाद रितेश सिंह अचानक से कार लेकर बाजार की ओर निकल पड़े। 

इस दौरान जब वे गांधी चौक पर पहुंचे तो उनका कार से नियंत्रण खो गया और वे सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार इतनी तेज गति में थी कि उक्त तीन लोगों को अपनी चपेट में लेने के पस्चात सड़क किनारे खड़े एक नाश्ते के ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह ठेला वहीं पलट गया और कार उसी के बगल में एक दीवार से जा टकराई। इस घटना में घायल हुए लोगों की पहचान दीपक कुमार राम, शिवा सिंह तथा उमेश कुमार के रूप में की गई है। इधर घटना के पश्चात आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। 

वहीं उस वक्त उस ओर से गुजर रही कोडरमा थाने की पेट्रोलिंग वहां भीड़ देखकर वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके पस्चात पुलिस ने घायलों को ईलाज हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेजते हुए कार सवार को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त कार सवार काफी नशे में था, इसी वजह से यह घटना घटी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव
Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का किया निरीक्षण
कटक के श्री श्री विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव: पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण
धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ
Koderma News: मधुबन में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण
Koderma News: गांधी चौक के पास अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, ठेले को मारी टक्कर
Koderma News: दालसा के तत्वावधान में गांव-गांव चलाया जा रहा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न
आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा मंथन: माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम के दिग्गजों संग दिल्ली में जुटे सीएम सोरेन