Koderma News: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, देवउठनी एकादशी तक थम जाएंगे मांगलिक कार्य

रक्षाबंधन और दीपावली समेत कई प्रमुख त्योहार

Koderma News: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, देवउठनी एकादशी तक थम जाएंगे मांगलिक कार्य
(पंडित कुंतलेश पांडेय कोडरमा)

कोडरमा के पंडित कुंतलेश पांडेय के अनुसार इस वर्ष चातुर्मास का आरंभ 25 जुलाई से हो रहा है, जिसमें 119 दिनों तक विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे तथा शिव-विष्णु आराधना का विशेष महत्व होगा।

कोडरमा: सनातन धर्म में चातुर्मास को साधना, तप, संयम और आध्यात्मिक उन्नति का सबसे महत्वपूर्ण काल माना जाता है। इस वर्ष चातुर्मास का आरंभ 25 जुलाई 2026 शनिवार को आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी से होगा और इसका समापन 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल देवउठनी एकादशी के दिन होगा। लगभग 119 दिनों तक चलने वाले इस पवित्र काल में श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास शामिल रहेंगे।

पं कुंतलेश पांडेय अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन जागृत होते हैं। इस अवधि में भगवान शिव एवं माता पार्वती सृष्टि के संचालन का दायित्व संभालते हैं, इसलिए शिव आराधना, जप, तप, व्रत, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना गया है।

चातुर्मास में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव, श्रीकृष्ण, मां दुर्गा तथा गुरु की उपासना विशेष फलदायी होती है। श्रद्धालुओं को विष्णु सहस्रनाम, श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस का पाठ, "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप, नियमित पूजा-अर्चना, दीपदान, अन्न एवं वस्त्र दान तथा सात्विक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है।

पं कुंतलेश पांडेय ने बताया कि चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार तथा नए व्यवसाय की शुरुआत से परहेज किया जाता है। इसके अलावा मांस, मदिरा और अन्य नशीले पदार्थों का त्याग करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण में हरी पत्तेदार सब्जियां, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध का सीमित सेवन तथा कार्तिक में दाल और राई का त्याग शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्कंद पुराण में कहा गया है कि जो श्रद्धालु चातुर्मास में नियम, संयम और भक्ति के साथ साधना करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने तिलैया डैम में शिक्षकों के लिए किया भव्य पिकनिक का आयोजन

चातुर्मास के दौरान रक्षाबंधन 28 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर, गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर तथा दीपावली 9 नवंबर जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: विशाल कुमार भदानी बने पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष, बधाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात