Koderma News: विशाल कुमार भदानी बने पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष, बधाई

विशाल कुमार भदानी को मिली जिला अध्यक्ष की कमान

Koderma News: विशाल कुमार भदानी बने पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष, बधाई

झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने विशाल कुमार भदानी को कोडरमा का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है, जो जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का विस्तार करेंगे।

कोडरमा: झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से झारखंड के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया गया। इसी क्रम में कोडरमा जिले के लिए विशाल कुमार भदानी को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह मनोनयन संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि  विशाल कुमार भदानी अपने नेतृत्व में कोडरमा जिला समिति का शीघ्र गठन कर संगठन को मजबूत करेंगे तथा पिछड़ा वर्ग के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विशाल कुमार भदानी ने संगठन के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग की आवाज को बुलंद करने तथा सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कोडरमा जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन के विस्तार के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस मनोनयन पर कोडरमा जिले के सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने विशाल कुमार भदानी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

यह भी पढ़ें: कोडरमा के कॉलेज VBU में ही रहें, विधायक डॉ. नीरा यादव ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात