कोडरमा के कॉलेज VBU में ही रहें, विधायक डॉ. नीरा यादव ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह विश्वविद्यालय से दूरी बढ़ने पर छात्रों की चिंता

कोडरमा के कॉलेज VBU में ही रहें, विधायक डॉ. नीरा यादव ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्धता होने पर छात्रों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय, खर्च और पढ़ाई पर असर पड़ेगा।

कोडरमा: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU), हजारीबाग से संबद्ध बनाए रखने की मांग करते हुए विस्तृत ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रहित में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

डॉ. नीरा यादव ने बताया कि वर्ष 1992 से पहले कोडरमा जिले के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय रांची विश्वविद्यालय से संचालित होते थे। बाद में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग की स्थापना की गई, जिसके बाद से जिले के सभी कॉलेज उसी विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोडरमा से हजारीबाग की दूरी लगभग 58 किलोमीटर है, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलती रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोडरमा जिले के महाविद्यालयों को सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है। गिरिडीह की दूरी लगभग 120 से 125 किलोमीटर होने के कारण विद्यार्थियों पर अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ पड़ेगा।

विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में विश्वविद्यालय स्तर की शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी आवश्यक है। ऐसे में विश्वविद्यालय की दूरी बढ़ने से विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है तथा ड्रॉपआउट की संभावना भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश

डॉ. नीरा यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अधीन ही रखा जाए। उन्होंने इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भी पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: Koderma News: गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन

ज्ञापन में कोडरमा जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज तथा सतगावां, मरकच्चो, डोमचांच और चंदवारा में वर्षों से तैयार डिग्री कॉलेज भवनों में जल्द शिक्षण कार्य शुरू करने की भी मांग की गई। इसके अलावा जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और अन्य जनसमस्याओं पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की गई।

विधायक ने कहा कि यदि छात्रहित में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वह सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगी और आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगी, जिससे जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़