Koderma News: गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेने की अपील

Koderma News: गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
(भाजपा मासिक बैठक का मंच)

कोडरमा के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण तथा केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष’ के प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी जिला की मासिक बैठक शनिवार को नगर स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में  जिला महामंत्री विजय यादव ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा  की। इस मौके पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं। 

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जाए। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह अभियान नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में एक पेड़ लगाने का आह्वान करता है। 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष” की उपलब्धियों को जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। सभी मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में शक्ति केंद्रों की बैठक सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक बूथ पर नियमित रूप से प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया जाएगा तथा उसके उपरांत बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ब्रेक फेल होने से हाइवा ने 709 वाहन को पीछे से ठोका, लोग बाल-बाल बचे

जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन और राष्ट्र दोनों सशक्त होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी प्रवीण मेहता ने कहा कि संगठन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में चचेरे भाई से प्रेम का मामला, विवाहिता ने ससुराल लौटने से किया इनकार

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की विचारधारा पर कार्य करने वाला दल है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देनी चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश राम ने कहा कि अनुशासित एवं सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रत्येक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर जनसेवा के माध्यम से समाज का विश्वास जीत रहा है। कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण की भावना के साथ जनता के बीच कार्य करना चाहिए।

वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है, जबकि पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह ने संगठनात्मक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष मति संगीता सिन्हा, गोपाल कुमार गुतूल,जिला मंत्री मति अनीता देवी, सुनीति सेठ, सुधीर सिंह, रामप्रसाद साव,मनोज चौधरी, कार्यालय मंत्री हरि पंडित, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष अरशद खान, अनुसूचित मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष रामचंद्र राम, महिला मोर्चा की जिला महामन्त्री सबिता देवी, महादेव दास, प्रवीण कुमार पांडेय, बीरेन्द्र कुमार, विजय वर्णवाल सुनीलबड़गांवे, मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, प्रिया देवी, सुनील पंडित, इन्द्रदेव मोदी, नंद किशोर सोनी, राजेन्द्र सिंह, महावीर यादव,सुनील भारती, रंजीत सिंह मंडल प्रभारी सूरज प्रताप मेहता, महेश वर्मा, विनय मोदी, सुनील सिन्हा, जय प्रकाश राम, संदीप गुप्ता, उत्तम कुमार, सुबोध सिन्हा, जितेंद्र यादव, नगीना पासवान, राजकुमार तिवारी, कृष्णा वर्मा राजू कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
मेदिनीपुर के आमरदा में पुलिस का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी
Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री