प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी

चाकू हमले में घायल छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ा

प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी
हावड़ा के आंदुल में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के आंदुल क्षेत्र में प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं कक्षा की एक छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के आंदुल क्षेत्र में बुधवार रात दसवीं कक्षा की एक छात्रा की कथित प्रेम संबंध के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना आंदुल के खटीर बाजार-चांदनीबागान इलाके की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 27 वर्षीय आरोपित समीर दास का छात्रा से परिचय था और दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि संबंधों में तनाव और कथित दबाव के कारण आरोपी ने छात्रा पर हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार शाम सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपित ने जेब से चाकू निकालकर छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कई घंटे तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

घटना को अपनी आंखों के सामने देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे डोमजुड़ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृत छात्रा आंदुल के दक्षिण महियाड़ी चांदनीबागान क्षेत्र की रहने वाली थी। वहीं, आरोपित समीर दास मूल रूप से बीरभूम जिले के मयूरेश्वर का निवासी है और हावड़ा के जालान कॉम्प्लेक्स इलाके में काम करता था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान उसकी छात्रा से पहचान हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही डोमजुड़ थाना और हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है और उसके स्वस्थ होने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा
सेमीफाइनल हार के बाद हैरी केन का बड़ा बयान, भविष्य पर अभी नहीं लेंगे फैसला
लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
मेदिनीपुर के आमरदा में पुलिस का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी
Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित