लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर

लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
लातेहार के चंदवा में ट्रक और बाइक की टक्कर के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रांची–लातेहार मुख्य मार्ग एनएच-75 पर गुरुवार को ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शिव टोली के समीप हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और ट्रक भी पलट गया।

लातेहार: लातेहार,जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रांची–लातेहार मुख्य मार्ग एनएच-75 पर शिव टोली के समीप गुरुवार को ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान टिकू भुइयां ,खलारी (रांची) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डालटनगंज से रांची की ओर 407 ट्रक जा रहा था। वही सामने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ रहे थे । इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर दोनों में भीषण टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं ट्रक भी पलट गया। हालांकि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया परंतु चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृत युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा
सेमीफाइनल हार के बाद हैरी केन का बड़ा बयान, भविष्य पर अभी नहीं लेंगे फैसला
लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
मेदिनीपुर के आमरदा में पुलिस का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी
Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित