Latehar
समाचार  राज्य  लातेहार  झारखण्ड 

Crime News: आधी रात मगध कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर को लगी गोली

Crime News: आधी रात मगध कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर को लगी गोली लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में मगध कोलियरी के चमातू स्थित 22 नंबर कांटा घर पर चार हथियारबंद अपराधियों ने देर रात फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कांटा घर के ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अपराधी फायरिंग के बाद मौके पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पर्चा बरामद कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम झारखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में गरज और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला और लोहरदगा इसमें शामिल हैं। वहीं, 16 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग

श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झारखंड रेल यूज़र्स ने रेलवे से साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, हजारीबाग टाउन, पलामू (गढ़वा एवं डाल्टनगंज/मेदिनीनगर) और लातेहार से जसीडीह/देवघर तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
Read More...
समाचार  राज्य  लातेहार 

लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

लातेहार में ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रांची–लातेहार मुख्य मार्ग एनएच-75 पर गुरुवार को ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शिव टोली के समीप हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और ट्रक भी पलट गया।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  लातेहार  झारखण्ड 

मरीज दवा के लिए भटक रहा, दूसरी तरफ सड़क किनारे फेंकी जा रही हैं दवाइयाँ, आखिर यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था: बाबूलाल मरांडी

मरीज दवा के लिए भटक रहा, दूसरी तरफ सड़क किनारे फेंकी जा रही हैं दवाइयाँ, आखिर यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था: बाबूलाल मरांडी लातेहार जिले के मनिका क्षेत्र में सरकारी दवाइयों को जंगल में फेंके जाने की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह केवल दवाइयों की बर्बादी नहीं, बल्कि गरीब मरीजों के इलाज के अधिकार, जनता के टैक्स के पैसे और सरकारी जवाबदेही को सड़क पर फेंकने जैसा है।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

राज्य में महिला और बच्चों की बढ़ती तस्करी पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक: राफिया नाज़

राज्य में महिला और बच्चों की बढ़ती तस्करी पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक: राफिया नाज़ झारखंड में महिला एवं बच्चों की तस्करी और गुमशुदगी के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में मानव तस्करी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल दिखाई दे रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  लातेहार  झारखण्ड 

पलामू टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

पलामू टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व के बुचीदाढ़ी गांव के बगल में बुधवार को एक जंगली हाथी की मौत हो गई। मृतक हाथी का शव गांव के निकट स्थित धान के खेत के पास मिली । सूचना मिलने के बाद वन...
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Jharkhand Weather: 16 जिलों में दो दिन तक छाए रहेंगे आंशिक बादल

Jharkhand Weather: 16 जिलों में दो दिन तक छाए रहेंगे आंशिक बादल झारखंड में 16 जिलों में 17 और 18 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी। 18 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, जबकि 19–20 अक्टूबर को फिर से बादल छाने के आसार हैं। तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। चाईबासा में अधिकतम 34°C और लातेहार में न्यूनतम 17.3°C तापमान दर्ज किया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

झारखंड में बदलने लगा मौसम, 15-16 अक्टूबर को छाए रहेंगे बादल 

झारखंड में बदलने लगा मौसम, 15-16 अक्टूबर को छाए रहेंगे बादल  झारखंड में 15 और 16 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची का न्यूनतम तापमान घटकर 19.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 34.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बदलते मौसम के साथ राज्य में हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  लातेहार  झारखण्ड 

Latehar News: राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Latehar News: राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार लातेहार में पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव के पास छापेमारी कर दो कुख्यात अपराधियों अवधेश यादव और उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। उनके पास से पिस्तौल, गोलियां और दो सुतली बम बरामद हुए। अपराधी राहुल दुबे गैंग के सदस्य हैं और इससे पहले टोरी साइडिंग में हुई गोलीबारी में शामिल थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, तापमान में लगातार गिरावट

झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, तापमान में लगातार गिरावट झारखंड में ठंड की शुरुआत के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची, बोकारो, चाईबासा और डालटनगंज समेत कई जिलों में एक से दो डिग्री की कमी आई है। वहीं, मनोहरपुर में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
Read More...

Advertisement