Giridih News: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने की चार वर्षों से लंबित अनुसूचित आयोग के गठन की मांग

सरकार से एक निश्चित समय सीमा निर्धारित करने की मांग की, ताकि अनुसूचित समुदाय के लोगों को उनका हक मिल सके

Giridih News: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने की चार वर्षों से लंबित अनुसूचित आयोग के गठन की मांग
जमुआ विधायक मंजू कुमारी

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुसूचित आयोग का गठन न केवल इन समुदायों के अधिकारों के संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास में भी सहायक होगा।

गिरिडीह: झारखंड में अनुसूचित आयोग का गठन पिछले चार वर्षों राज्य सरकार नहीं कर रही है , जिससे राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों के संरक्षण में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह मुद्दा झारखंड विधानसभा में जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने उठाया। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि हर बार सरकार की ओर से वही स्टीरियो टाइप जवाब मिलता है कि आयोग का गठन प्रक्रियाधीन है, लेकिन यह प्रक्रिया कब तक चलेगी, आखिर कब तक गठन प्रक्रियाधीन रहेगी और कब तक सरकार इसे टालती रहेगी।

सरकार की यह खामोशी और टाल-मटोल राज्य के अनुसूचित समुदाय के लिए चिंता का विषय बन चुकी है

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने सरकार से स्पष्ट रूप से यह पूछा कि इस आयोग के गठन की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी। उन्होंने सरकार से एक निश्चित समय सीमा निर्धारित करने की मांग की, ताकि अनुसूचित समुदाय के लोगों को उनका हक मिल सके। उनका कहना था कि सरकार की यह खामोशी और टाल- मटोल राज्य के अनुसूचित समुदाय के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुसूचित आयोग का गठन न केवल इन समुदायों के अधिकारों के संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास में भी सहायक होगा। आयोग के गठन से इन समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा सकेगा।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Related Posts

Latest News

Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: गावां प्रखंड में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार हेतु बीएलओ को सामग्री वितरित
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
पलामू में 24 घंटे में तीन दर्दनाक हादसे, तीन युवकों की मौत से मातम
लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक
बीआईएस जमशेदपुर मंडल की पहल, कैंब्रिज स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 18 मरीजों के इलाज को मिली स्वीकृति
बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’
Dumka News : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, एफआईआर दर्ज
Hazaribag News : गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश