बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी

प्रधान जिला जज, डीसी और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
धमकी के बाद बोकारो कोर्ट की सुरक्षा का निरीक्षण करते अधिकारी

बोकारो व्यवहार न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। 10 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

बोकारो : बोकारो व्यवहार न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

जानकारी के अनुसार 10 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से व्यवहार न्यायालय, बोकारो की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार तथा आसपास के मुख्य मार्गों पर तत्काल सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर अधिकारियों ने बताया कि व्यवहार न्यायालय परिसर तथा मुख्य सड़क की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। सभी कैमरों की फीड जिला समेकित नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) में उपलब्ध रहेगी, जहां से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा?

बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी द्वारा समेकित नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम

अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस जवानों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सतर्क और व्यवस्थित बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, वादियों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें Trump Warns Iran: बंदर अब्बास में धमाके, IRGC ने अमेरिका-ब्रिटेन के जहाजों को दी धमकी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश