Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

देर रात परिवार के सोने के दौरान हुई चोरी की घटना

Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

सतगावां के करचैता गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी कर लिए। पीड़ित ने सतगावां थाना में आवेदन देकर पुलिस से जल्द कार्रवाई और बैलों की बरामदगी की मांग की है।

कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम करचैता निवासी सौदागर चौधरी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा दो बैलों की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने सतगावां थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में सौदागर चौधरी ने बताया कि बुधवार (11 मार्च 2026) की रात लगभग 12 बजे के बाद जब परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे, उसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर के बरामदे पर बंधे बैलों का खूँटा खोलकर चोरी कर ले गए। चोरी हुए बैलों में एक का रंग सफेद तथा दूसरे का भूरा बताया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और तत्काल फोन के माध्यम से थाना को भी अवगत कराया। पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द छानबीन करने और चोरी हुए बैलों को बरामद करने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटने की बात कही जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश