Dumka News : आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया तीन दिवसीय बाहा पर्व

अंतिम दिन ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर पानी डालकर मनाई पर्व की खुशियां

Dumka News : आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया तीन दिवसीय बाहा पर्व

दुमका के गरडी गांव में तीन दिवसीय पारंपरिक आदिवासी बाहा पर्व आस्था, पूजा-अर्चना और पारंपरिक नृत्य-गान के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

दुमका : दुमका प्रखंड के गरडी गांव में पारंपरिक आदिवासी पर्व बाहा तीन दिनों तक आस्था, परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंगलवार को सम्पन्न हुए इस पर्व में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे गांव में भक्ति व उल्लास का माहौल बना रहा। बाहा पर्व के पहले दिन को जाहेर दाप माह, दूसरे दिन को बोंगा माह और तीसरे एवं अंतिम दिन को शरदी माह के रूप में मनाया जाता है।

पर्व के अवसर पर ग्रामीण पारंपरिक नृत्य-गान के साथ गांव के नायकी (पुजारी) को उनके आंगन से जाहेर थान तक लेकर गए। वहां पहुंचकर नायकी ने बोंगा दारी (पूज्य वृक्ष) सारजोम (सखुआ) के नीचे स्थित पूजा स्थल का गोबर और जल से शुद्धिकरण किया, जिसे गेह-गुरिह कहा जाता है।

इसके बाद सिंदूर और काजल अर्पित कर मातकोम (महुआ) तथा सारजोम (सखुआ) के फूल चढ़ाए गए और जाहेर ऐरा, मारांग बुरु, मोड़ेकू-तुरुयकू, धोरोम गोसाई सहित इष्ट देवी-देवताओं के नाम पर विधिवत बलि दी गई। पूजा के दौरान “जोहार गोसाई मारांग बुरु, जोहार गोसाई जाहेर ऐरा और सगुन बाहा पोरोब” के जयघोष से पूरा जाहेर थान गुंजायमान हो उठा।पूजा-अर्चना के बाद तुन्दाह और टमाक की थाप पर पारंपरिक बाहा नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए।

नृत्य के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और नायकी को पुनः नृत्य-गान के साथ गांव वापस लाया गया। गांव पहुंचने पर नायकी ने प्रत्येक घर में जाकर सारजोम (सखुआ) का फूल वितरित किया। श्रद्धालुओं ने उनके सम्मान में चरण धोए और फूल ग्रहण कर एक-दूसरे पर सादा पानी डालकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पुरुषों ने फूल को कान में और महिलाओं ने अपने जूड़े में धारण किया।

यह भी पढ़ें Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

पर्व के तीसरे और अंतिम दिन शरदी माह के अवसर पर ग्रामीणों ने सुबह से ही एक-दूसरे पर पानी डालकर बाहा पर्व का आनंद लिया और एक-दूसरे के घर जाकर सामूहिक भोजन किया। इस अवसर पर मांझी बाबा मंत्री मुर्मू, नायकी बाबा सनातन किस्कू, गुडित बाबा गायना मुर्मू, पराणिक बाबा गायना मुर्मू, जोग मांझी बाबा देवीधन मुर्मू, स्टेफन मुर्मू, मीनू टुडू, मानेसोल मरांडी, शिवलाल मुर्मू, खैतिश सोरेन, फ्रांसिस किस्कू, संजीव मुर्मू, सुमन किशोर टुडू सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें बड़की सरिया में भाजपा समर्थित शोभा देवी की जीत पर भव्य विजय जुलूस

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न