जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का निर्देश

चिरकुंडा, तोपचांची, बलियापुर समेत कई क्षेत्रों से पहुंचे आवेदक

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का निर्देश

धनबाद में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त आदित्य रंजन ने आम लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

धनबाद: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में चिरकुंडा, तोपचांची, बलियापुर, बरवाअड्डा, सरायढेला, गोविंदपुर, सिंदरी व धनबाद समेत अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले रैयती जमीन की मापी कराने, जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, लंबित बिल के भुगतान, ऑनलाइन पंजीकरण व लगान रसीद निर्गत कराने से जुड़े आए। इसके अलावा जालसाजी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने, जन्म तिथि में सुधार कराने तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने आवेदकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का सीधा समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें बड़की सरिया में भाजपा समर्थित शोभा देवी की जीत पर भव्य विजय जुलूस

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न