बड़की सरिया में भाजपा समर्थित शोभा देवी की जीत पर भव्य विजय जुलूस
फागु पंडित बोले – “यह जनता के विश्वास और सेवा की जीत है
बड़की सरिया में सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार शोभा देवी की जीत के बाद भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस फागु पंडित के आवास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच समर्थकों ने खुशी मनाई।
सरिया। सरिया अनुमंडल के बड़की सरिया में सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार शोभा देवी (पति: भाजपा नेता फागु पंडित) की शानदार जीत के उपलक्ष्य में शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस फागु पंडित के आवास से शुरू होकर उत्साह और खुशी की लहर के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा और पुनः उसी आवास पर समाप्त हुआ।
जुलूस फागु पंडित के आवास से निकलकर काली मंडा, रेलवे फाटक, बागोडीह मोड़, थाना रोड और स्टेशन रोड होते हुए वापस बड़की सरिया स्थित आवास पर पहुंचा। सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, झंडों और नारों के साथ जुलूस में भाग लिया। पूरा मार्ग “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “शोभा देवी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

