Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग

सुमित्रा देवी के घर से नकदी और सोने-चांदी की लूट

Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
(फोटो)

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता सुमित्रा देवी अपनी बेटी की शादी के बाद परिवार सहित बाहर गई हुई थीं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हाल ही में झंडा चौक स्थित जेवर दुकान में हुई चोरी का सुराग न मिल पाने और अब इस नई घटना ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोडरमा: शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग भयभीत हैं। कई घटनाओं का पुलिस कोई भी सुराग पाने में विफल रही है। हाल में आजाद नगर मोहल्ले में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया, पर मामले का खुलासा नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी सुमित्रा देवी (पति राजकुमार पंडित) की बेटी की शादी हाल में हुई थी। शादी के बाद सुमित्रा देवी अपने परिवार के साथ बेटी के घर गई हुई थीं। इसी दौरान उनके बंद घर में घुसकर नगदी समेत सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया। घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी की चोरी कर ली गई है। परिवार जब वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस सुमित्रा देवी के आवास पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। 

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से अविलंब चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय हो कि तिलैया थाना क्षेत्र में चेारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हाल ही में झंडा चौक के पास जेवर दुकान में हुई चोरी का तिलैया पुलिस खुलासा भी नहीं कर सकी है और इधर चोरों ने पुलिस को फिर चुनौती दे डाली है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप