नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सहरसा महापौर बैन प्रिया का विपक्ष पर हमला, महिलाओं के अधिकार रोकने का लगाया आरोप

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सहरसा महापौर बैन प्रिया का विपक्ष पर हमला, महिलाओं के अधिकार रोकने का लगाया आरोप
सहरसा महापौर बैन प्रिया (फाइल)

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सहरसा की महापौर बैन प्रिया ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का आरोप लगाते हुए इसे करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय बताया।

सहरसा: नगर निगम सहरसा की महापौर बैन प्रिया ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 131 वां संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देने पर विपक्ष की कड़ी आलोचना की है।उन्होंने विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि यह विधेयक देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा हुआ है, लेकिन विपक्ष ने इसे रोककर करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों के साथ अन्याय किया है।महापौर ने कहा कि वर्षों तक महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वाले दल आज उनके वास्तविक अधिकार देने के समय पीछे हट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने न सिर्फ इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित होने से रोका, बल्कि इसके बाद जश्न मनाकर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृशक्ति को बराबरी का अधिकार देने की गंभीर पहल की थी। यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था लेकिन विपक्ष की भूमिका ने इस प्रयास को बाधित किया।महापौर बैन प्रिया, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मधेपुरा लोकसभा की प्रभारी भी हैं, ने कहा कि देश की नारी शक्ति सब कुछ देख रही है। आने वाले समय में महिलाएं अपने सम्मान और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करेंगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देंगी।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की लड़ाई रुकने वाली नहीं है। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और अधिकार नहीं मिल जाता।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य