Dhanbad News : होली विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

Dhanbad News : होली विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया में होली के दौरान हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल और खोखा बरामद किया।

धनबादः धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली पर्व के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान हुई गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच सरायढेला में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को होली मनाने के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी में बदल गई। घटना में बरमसिया निवासी विष्णु कुमार के दाहिने जांघ में गोली लगी, जबकि पुष्पक कुमार के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल सरायढेला में भर्ती कराया गया।

घायल विष्णु कुमार के फर्द बयान के आधार पर धनसार थाना कांड संख्या 33/26 दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के सुधीर यादव के आवेदन पर कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए धनसार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल यादव और अभिषेक ठाकुर उर्फ मांझी (बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड) तथा कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा और आतिश शर्मा (बरमसिया मध्य विद्यालय के पास) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें Bokaro News : बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने किया दो दिवसीय बसंत मेले का उद्घाटन

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि विवाद के दौरान विकास लाला उर्फ विकास वर्मा ने देशी पिस्टल से फायरिंग की, जिससे विष्णु कुमार और पुष्पक कुमार घायल हो गए। बाद में कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा ने उक्त पिस्टल विकास से छीनकर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें बोकारो इस्पात संयंत्र में ‘प्रैक्टिकल लीडरशिप इमर्शन प्रोग्राम’ का शुभारंभ

छापेमारी दल का नेतृत्व धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने किया। दल में पु.अ.नि. संतोष कुमार महतो, पु.अ.नि. विकास कुमार, पु.अ.नि. पवन कुमार रवि, म.पु.अ.नि. ललिता कुमारी सोरेन, स.अ.नि. चंद्रपित सिंह सहित धनसार थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें Ranchi News : सीएमपीडीआई में गरिमामय विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न