Ranchi News : सीएमपीडीआई में गरिमामय विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन
रांची में सीएमपीडीआई के ‘मयूरी हाल’ में तीन वरिष्ठ सदस्यों के सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, महाप्रबंधक (गवेषण) रमेश थियागराजन और सैंपलिंग टेक्निशियन दिनेश राम को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
रांची : सीएमपीडीआई परिवार के तीन सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के ‘मयूरी हाल’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें शंकर नागाचारी – निदेशक (तकनीकी/सीआरडी), रमेश थियागराजन – महाप्रबंधक (गवेषण) एवं दिनेश राम – सैंपलिंग टेक्निशियन शामिल हैं।
इस अवसर पर राजीव कुमार सिन्हा – निदेशक (तकनीकी/ईएस) एवं नृपेन्द्र नाथ – निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त निदेशक एवं कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न एवं शॉल प्रदान कर कंपनी की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

