Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर बढ़ाया उत्साह
राँची के सदर अस्पताल में शनिवार को थैलेसीमिया, सिकल सेल और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 'लहू बोलेगा' संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और सप्लायर्स ने कुल 102 यूनिट रक्त दान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों ने भावुक होकर "थैंक यू डॉक्टर अंकल" कहकर चिकित्सकों का आभार जताया।
रांची: सदर अस्पताल में थैलेसीमिया, सिकल सेल और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए शनिवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों, अधिकारियों, कर्मियों और सप्लायर के सहयोग से कुल 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावाधान में आयोजित इस ब्लड कैंप में थैलेसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों ने डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं मौके पर बच्चों ने थैंक यू डॉक्टर अंकल कहकर अपनी खुशी जताई। इस अवसर पर डॉ बिमलेश सिंह, डॉ प्रभात कुमार और अन्य चिकित्सकों को गुलदस्ता, पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और झासा के राज्याध्यक्ष डॉ बिमलेश सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रंजू सिन्हा सहित कई रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
