koderma News: विधायक डॉ नीरा समेत हजारों महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की

पति-पत्नी के अमर प्रेम का प्रतीक है यह पर्व

koderma News: विधायक डॉ नीरा समेत हजारों महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की
(वट सावित्री की पूजा करती हुई विधायक डॉ नीरा एवं अन्य महिलाएं)

कोडरमा जिले में वट सावित्री पूजा पूरे उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुई, जहाँ सुहागिन महिलाओं ने १६ शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा और परिक्रमा की। कोडरमा थाना परिसर में आयोजित मुख्य पूजा में स्थानीय विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने भी शामिल होकर राज्य की महिलाओं को दाम्पत्य प्रेम के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कोडरमा: वट सावित्री की पूजा शनिवार को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ जिले में संपन्न हुआ। सुहागिन महिलाओं ने 16 शृंगार व नये वस्त्र धारण कर समीप के वट वृक्ष की पूजा अर्चना की और फेरे लेकर अपने पति के दीर्घायु होने और अमर सुहाग की कामना की। कोडरमा थाना परिसर स्थित वट वृक्ष के पास विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव समेत सैकड़ों महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। 

मौके पर विधायक डाॅ यादव ने राज्य की सभी सुहागिन महिलाओं को वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूजा पति-पत्नी के बीच अमर प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। दाम्पत्य जीवन में दोनों का महत्व अनमोल है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी आपसी समझ और समन्वय से घर गृहस्थी चलाते हुए बच्चों की परवरिश करते हैं। यह साथ जिंदगी भर का होता है। 

पूजा के दौरान उनके साथ पति विजय यादव के अलावा सरस्वती देवी, मधु कुमारी, शीला प्रसाद, प्रियंका कुमारी, वीणा देवी, संजीव समीर, नरेंद्र सिंह, दीपनारायण सिंह, सुधीर पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, प्रवीण पांडेय, पंकज पांडेय, बसंत राणा, आकाश घोष समेत अन्य लोग मौजूद थे। वट सावित्री पूजा को लेकर झुमरीतिलैया शहर समेत पूरे जिले में उत्साह दिखा। सुबह से ही महिलाएं वट वृक्ष के पास पहुंची और पूजा अर्चना की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी