Dumka News : संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चितरा गांव का युवक गंभीर

युवक को अभी तक नहीं आया होश, इलाज जारी

Dumka News : संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चितरा गांव का युवक गंभीर

जामा थाना क्षेत्र के तिलिया पहाड़ी के पास घुमावदार सड़क पर बाइक दुर्घटना में चितरा गांव का युवक सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए दुमका अस्पताल में भर्ती कराया है।

दुमका : गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के तिलिया पहाड़ी के समीप घुमावदार रास्ते में एक बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जामा थाना क्षेत्र के चितरा गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार मसलिया से दुमका की ओर बाइक से आ रहा था।

इसी दौरान तिलिया पहाड़ी के पास घुमावदार सड़क पर बाइक से संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक से काफी तेज रफ्तार में जा रहा था और संतुलन नहीं रख सका जिसके कारण वह संतुलन नहीं रख पाया और हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए दुमका भेज दिया गया। जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घायल युवक को गंभीर हालत में तुरंत इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक को अभी तक होश नहीं आया है और उसका इलाज जारी है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न