Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी
लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे थे ग्रामीण
महेशपुर प्रखंड के अभुआ गांव के लोहार टोला में लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। उपासना मरांडी के प्रयास से यहां 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। पुराने ट्रांसफार्मर की कम क्षमता और बार-बार खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित होते थे।
महेशपुर : प्रखंड अंतर्गत ग्राम अभुआ के लोहार टोला में लंबे समय से बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उपासना मरांडी के प्रयास से यहां 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने और बार-बार खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं। उपासना मरांडी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से संपर्क किया और त्वरित पहल कर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना सुनिश्चित कराई।

