Koderma News: जैन समाज ने 220 जरूरतमंदों को कराया भोजन, सात वर्षों से जारी है 'प्यार बांटते चलो' अभियान

सामूहिक योगदान की अपील: समर्थ लोगों से सेवा कार्यों में जुड़ने का आह्वान

Koderma News: जैन समाज ने 220 जरूरतमंदों को कराया भोजन, सात वर्षों से जारी है 'प्यार बांटते चलो' अभियान
(फोटो)

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर मूलचंद छाबड़ा स्मृति फाउंडेशन द्वारा कोडरमा स्टेशन परिसर में 220 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। पिछले 7 वर्षों से निरंतर संचालित 'प्यार बांटते चलो' कार्यक्रम के तहत जैन समाज ने जीवदया और सेवा का संदेश दिया। इस दौरान पार्षद पिंकी जैन सहित समाज के गणमान्य लोगों ने मानवता की सेवा को ही सर्वोपरि बताया।

कोडरमा: काली मंदिर के पास रेलवे स्टेशन प्रांगण में जैन समाज के द्वारा संचालित मूलचंद छाबड़ा स्मृति फाउंडेशन के द्वारा 220 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन कराया गया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज यह कार्यक्रम किया गया जैन समाज के पदाधिकारी नरेंद्र झाझंरी राज छाबड़ा सुशील छाबड़ा वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जैन धर्म हमेशा जीवदया जरूरतमंदों की सेवा तप त्याग अहिंसा में विश्वास रखता है।

7 वर्षों से लगातार चल रहे प्यार बांटते चलो गरीबों के बीच भोजन के इस मानवता की सेवा के कार्यक्रम की जितने भी प्रशंसा की जाए कम है मौके पर मौजूद पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जैन समाज के द्वारा संचालित मूलचंद छाबड़ा स्मृति फाउंडेशन हमेशा मानवता की सेवा का कार्य करता है। जरूरतमंदों की सेवा में अपना योगदान देता है। भूखे को भोजन कराना सबसे नेक कार्य है। 

प्यार बांटते चलो प्रारंभ करने वाले विकास दारूका रितु दारूका कमल दारूका मधुसूदन दारूका परिवार अरुण मोदी सभी धन्यवाद के पात्र हैं। जिनके प्रयास से यह सेवा लगातार जारी है। समर्थ लोगों को इस तरह के कार्यों में हमेशा अपनी सहभागिता देनी चाहिए। मौके पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के संयोजक शैलेश जैन, छाबड़ा प्रसम जैन, सेठी दिलीप बाकलीवाल, मीरा छाबड़ा, सुनील कुमार. छाबड़ा नेहा जैन, अमित जैन, सुमित छाबड़ा, विवेक सेठी,  टुन्नू अजमेरा, मुकेश अजमेरा, मुकेश सेठी, विशाल कुमार, अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें