Sahebganj News: मजदूरी दर की मांग को लेकर विवाद, 6 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन

लोडिंग प्वाइंट पर 5 फीट के गड्ढे ने मजदूरों की मेहनत और संख्या बढ़ाई

Sahebganj News: मजदूरी दर की मांग को लेकर विवाद, 6 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन
(फोटो)

साहिबगंज के सकरीगली रेलवे स्टेशन लोडिंग प्वाइंट पर मजदूरी दर को लेकर मजदूरों और प्रतिष्ठान के बीच विवाद गहरा गया है। प्रजातांत्रिक झारखंड मजदूर संघ की बैठक में मजदूरों ने मांग की है कि उनकी मजदूरी 4,100 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये की जाए, क्योंकि कार्यस्थल पर गड्ढे होने के कारण अधिक श्रम लग रहा है। साथ ही, उन्होंने प्रबंधन द्वारा जेसीबी से लोडिंग कराने को गैर-कानूनी बताया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ, तो 6 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

साहिबगंज: सकरीगली रेलवे स्टेशन परिसर स्थित लोडिंग प्वाइंट में रेलवे रैक लोडिंग मजदूरों और प्रतिष्ठान के बीच मजदूरी दर को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रजातांत्रिक झारखंड मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास ने की। बैठक में मजदूरों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि वर्तमान में उन्हें एक लॉट के रूप में 4,100 रुपये मजदूरी मिलती है, जो कार्य परिस्थितियों के अनुरूप बेहद कम है।

मजदूरों ने बताया कि कार्यस्थल पर लगभग 5 फीट गड्ढा कर दिए जाने के कारण अब पहले की तुलना में अधिक श्रमिकों की आवश्यकता पड़ रही है। मजदूरों ने प्रति मजदूरी दर 8,000 रुपये करने की मांग रखी। इसके साथ ही मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रतिष्ठान द्वारा मार्च माह से मनमाने ढंग से जेसीबी मशीन के माध्यम से लोडिंग कार्य कराया जा रहा है, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है और मजदूरों के अधिकारों का हनन करता है।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने स्पष्ट कहा कि प्रतिष्ठान इस प्रकार की मनमानी नहीं कर सकता। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी 6 अप्रैल 2026 को जिला समाहरणालय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और उपायुक्त से मिलकर मजदूर हित की मांग की जाएगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह
Pakur News: मनरेगा को लेकर बीपीओ ने किया समीक्षा बैठक वा दिया प्रशिक्षण
Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Sahebganj News: भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति कर रहा: अरुण सिंह
DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण
Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक 
Hazaribagh News: लाखे में मनाया गया वीर बाबा चौहरमल की जयंती समारोह, निकाली गई भव्य शोभा 
Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में खूनी खेल, अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
Bokaro News: दयालेश्वर मंदिर में रुद्र महायज्ञ और राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आगाज़

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें