Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत

जंगली हाथियों के मूवमेंट पर वन विभाग की निगरानी

Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
(फोटो)

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला। मृतकों में कुजू के धीरज भुईंया, पतरातू के युगल भुईंया और मुरपा के 74 वर्षीय श्यामदेव साहू शामिल हैं। घटना बंदा गांव के एक ईंट भट्ठे और महुआ के बागानों में हुई। डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि विभाग ने तत्काल सहायता राशि प्रदान की है और हाथियों पर नजर रखी जा रही है। ईंट भट्ठा संचालक द्वारा अतिरिक्त मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाते हुए तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार के अनुसार, हाथियों का झुंड सबसे पहले बंदा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर पहुंचा, जहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में कुजू निवासी धीरज भुईंया और पतरातू के ताराटांड़ गांव निवासी युगल भुईंया की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद हाथियों का झुंड मुरपा गांव की ओर बढ़ गया, जहां महुआ चुन रहे 74 वर्षीय श्यामदेव साहू को भी हाथियों ने कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सूतरी धोड़धोड़िया बस्ती में महुआ चुन रही एक महिला पर भी हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल महिला को तत्काल गोला प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। डीएफओ ने बताया कि शेष 3 लाख 75 हजार रुपये की मुआवजा राशि पोस्टमार्टम और एफआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। घायलों के इलाज का खर्च भी वन विभाग ही वहन कर रहा है।

घटना के बाद मृतकों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ईंट भट्ठा परिसर में हंगामा किया। उन्होंने वन विभाग, प्रशासन और ईंट भट्ठा मालिक से उचित मुआवजे की मांग की। परिजनों ने एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता की मांग रखी।

Read More.. Bokaro News: रामनवमी पर लस्सी-शर्बत वितरण, उमड़ी हजारों की भीड़

स्थिति को शांत करने के लिए ईंट भट्ठा संचालक आकाश ने मृतकों के परिजनों को 40-40 हजार रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में अकेले न जाने की अपील की है।

Read More.. Saraikela News: बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, कारणों का नहीं हो सका खुलासा

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह
Pakur News: मनरेगा को लेकर बीपीओ ने किया समीक्षा बैठक वा दिया प्रशिक्षण
Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Sahebganj News: भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति कर रहा: अरुण सिंह
DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण
Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक 
Hazaribagh News: लाखे में मनाया गया वीर बाबा चौहरमल की जयंती समारोह, निकाली गई भव्य शोभा 
Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में खूनी खेल, अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
Bokaro News: दयालेश्वर मंदिर में रुद्र महायज्ञ और राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आगाज़

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें