Saraikela News: बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, कारणों का नहीं हो सका खुलासा
दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों को हुआ शक, सामने आई घटना
Adityapur के Seraikela-Kharsawan जिले में एक बैंक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। Triveni Apartment में रहने वाले 30 वर्षीय आशुतोष प्रकाश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय बैंक कर्मी आशुतोष प्रकाश ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशुतोष प्रकाश एक निजी बैंक में कार्यरत था और अपनी वृद्ध मां के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
