बरहरवा में जनता दरबार, 20 सूत्री अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बरहरवा में जनता दरबार, 20 सूत्री अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं

बरहरवा में जनता दरबार लगाकर अशोक कुमार दास ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायतें सीधे अध्यक्ष के समक्ष रखीं। जनता दरबार में लोगों ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना तथा जलापूर्ति जैसी बुनियादी समस्याओं को उठाया। कई ग्रामीणों ने बताया कि उनकी शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं और संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में संतोष देखा गया। मौके पर प्रखंड के कई पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान