नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

नशे की हालत में घर पहुंचा युवक, पैसे नहीं मिलने पर हुआ विवाद

नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर जमशेदपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पीछे तीन छोटी बेटियां छोड़ गया।

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाउरी बस्ती में एक 35 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान दयाल बाग के रूप में हुई है, जो भुइयांडीह स्थित लकड़ी टाल में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वह नशे का आदी था। मंगलवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और परिजनों से दोबारा नशा करने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब घरवालों ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसने घर में विवाद किया और मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद परिजनों ने उसे घर से बाहर कर दिया।

कुछ देर बाद दयाल अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां दयाल को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।

आनन-फानन में परिजन और पड़ोसी उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें सीवान में आधी रात मुठभेड़: पुलिस की गोली से दो कुख्यात अपराधी ढेर

मृतक के भगीने अमित बाउरी के अनुसार, दयाल की तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें एयर इंडिया समूह का बड़ा मिशन: पश्चिम एशिया के लिए आज संचालित होंगी 26 विशेष उड़ानें

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान