Bokaro News: शादी की खुशियां मातम में बदली: जंगल में 18 वर्षीय युवक ने दी जान, घर में मचा कोहराम

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, नशे के एंगल से भी जांच शुरू

Bokaro News: शादी की खुशियां मातम में बदली: जंगल में 18 वर्षीय युवक ने दी जान, घर में मचा कोहराम
(सतीश कुमार रविदास फाइल फोटो)

बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुसको कर्बला मैदान के पास जंगल में 18 वर्षीय सतीश कुमार रविदास का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के बड़े भाई की शादी आगामी 21 अप्रैल को होनी थी, जिसके कारण घर में उत्सव का माहौल था। पुलिस को युवक की जेब से गांजा और कफ सिरप की बोतलें बरामद हुई हैं। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश या हत्या से इनकार किया है, जिसके बाद पुलिस मानसिक तनाव और नशे के पहलुओं पर जांच कर रही है।

गोमिया: एक ओर जहाँ घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर छोटे भाई की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जी हाँ चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुसको कर्बला मैदान के पास जंगल में चतरोचट्टी रविदास टोला निवासी जमुना रविदास के छोटे पुत्र सतीश कुमार रविदास (18) का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। 

21 अप्रैल को होनी थी बड़े भाई की शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई राजकुमार रविदास का विवाह आगामी 21 अप्रैल को तय था। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और मंगल गीत गाए जा रहे थे। लेकिन इस अनहोनी ने परिवार की सारी खुशियाँ छीन ली हैं। युवक की अचानक मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

महुआ चुनने वाली महिलाओं देखा शव

बताया जाता है कि अहले सुबह गाँव की महिलाएं जब महुआ चुनने जंगल पहुंची थी तो सबसे पहले उन्हीं लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद हो हल्ला करना शुरू किया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई और घटना की सुचना स्थानीय चतरोचट्टी थाना पुलिस को दी गई।

जेब से मिला गांजा और कफ सिरप

पुलिस के पहुँचने से पूर्व मृतक के स्वजनों ने शव को उतार लिया था घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो युवक की जेब से गांजा और कफ सिरप की दो छोटी बोतल बरामद हुई है। वहीं एक स्मार्ट फोन, घटना प्रयुक्त नई रस्सी को भी बरामद किया है।

Read More.. सीवान में रामनवमी मेले के बीच पसरा सन्नाटा: 12 साल की मासूम के साथ वहशी दरिंदगी

जांच में जुटी पुलिस

पिता जमुना रविदास, मां सुमन देवी के द्वारा हत्या जैसी घटना से इनकार के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किसी मानसिक तनाव में था या नहीं।

Read More.. Koderma News: लाल मुनि प्रांजल सागरजी का अवतरण दिवस: भक्ति और उल्लास में डूबा जैन समाज

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह
Pakur News: मनरेगा को लेकर बीपीओ ने किया समीक्षा बैठक वा दिया प्रशिक्षण
Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Sahebganj News: भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति कर रहा: अरुण सिंह
DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण
Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक 
Hazaribagh News: लाखे में मनाया गया वीर बाबा चौहरमल की जयंती समारोह, निकाली गई भव्य शोभा 
Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में खूनी खेल, अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
Bokaro News: दयालेश्वर मंदिर में रुद्र महायज्ञ और राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आगाज़

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें