Palamu News: रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के मोबाइल-सिम से देते थे धमकी

पुलिस की रडार पर है प्रिंस कुमार मेहता, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Palamu News: रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के मोबाइल-सिम से देते थे धमकी
(फोटो)

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो चोरी के मोबाइल फोन के जरिए व्यवसायियों से रंगदारी मांगता था। एक मार्बल व्यवसायी की शिकायत पर गठित SIT ने तकनीकी जांच के बाद रविशंकर सिंह, शुभम केशरी और अमन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत लोगों के मोबाइल चोरी कर उनका इस्तेमाल धमकियां देने के लिए करता था। मुख्य आरोपी प्रिंस मेहता फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

हुसैनाबाद: थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन और सिम कार्ड के जरिए रंगदारी मांगने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र के एक मार्बल व्यवसायी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर शिकायत की कि उसे अज्ञात नंबरों से लगातार फोन कर रंगदारी की मांग की जा रही है। कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा व्यवसायी को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच के दौरान कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। जांच में सामने आया कि हैदरनगर निवासी रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह तथा लोहरपुरा गांव निवासी प्रिंस कुमार मेहता इस गिरोह के मुख्य साजिशकर्ता हैं। दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से चोरी किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। इन नंबरों से क्षेत्र के व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी मांगी जाती थी और उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता था।

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह के अन्य सदस्य योजनाबद्ध तरीके से मोबाइल फोन की चोरी करते थे। जपला के मकबरा रोड पुरानी बाजार निवासी शुभम केशरी और अमन कुमार चौरसिया हुसैनाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास नशे में धुत लोगों को निशाना बनाते थे। मौका पाकर वे उनके मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे और बाद में इन मोबाइलों को मुख्य आरोपियों तक पहुंचा दिया जाता था। इन्हीं मोबाइल और सिम कार्ड का उपयोग रंगदारी मांगने में किया जाता था, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके।

यह भी पढ़ें 8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविशंकर कुमार सिंह, शुभम केशरी और अमन कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।फिलहाल फरार आरोपी प्रिंस कुमार मेहता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की भी पहचान की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
“मायके की यादें”: मां के बिना सूना घर और भावनाओं का सैलाब
Lohardaga News : विद्युत कार्य में लापरवाही का आरोप, लोगों ने रोका खंभा लगाने का काम
“तपस्या”: मां के संघर्ष से IPS बनी बेटी की प्रेरक कहानी
Lohardaga News : शुरू हुआ आस्था का महापर्व, चैती छठ के नहाय-खाय से गूंजा माहौल
Dumka News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हिन्दू सम्मेलन का किया गया आयोजन
Dumka News : पानी बचाने के लिए एकजुट हुआ माठाचक, महिलाओं ने संभाली जिम्मेदारी
Dumka News : 151 कन्याओं के साथ निकली शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
Palamu News: रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के मोबाइल-सिम से देते थे धमकी
Palamu News: अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट
Palamu News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया 6 साल का बच्चा
Pakur News: राष्ट्रीय जनता दल की अहम बैठक, संगठन मजबूती पर जोर