Bokaro News: देर शाम आकाशीय बिजली का कहर: मचान में लगी भीषण आग, किसान का भारी नुकसान
लपटें इतनी तेज थीं कि मिनटों में सब कुछ जलकर राख हो गया
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत लोधी पंचायत के पेजुआ गांव में शुक्रवार शाम तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। बजरंगबली मंदिर के पास स्थित किसान चिंतामन महतो के मचान पर आकाशीय बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में साल भर के लिए जमा किया गया पशु चारा (पुआल) जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि बेजुबान पशुओं के लिए चारे का प्रबंध किया जा सके।
गोमिया: लोधी पंचायत अंतर्गत पेजुआ गांव में देर शाम हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक किसान चिंतामन महतो के मचान पर बिजली गिरने से भीषण आग लग गई, जिसमें रखा सारा पुआल जलकर राख हो गया।
क्या है मामला:
चिंतामन महतो से मिली जानकारी के अनुसार बजरंगबली मंदिर के पास बने मचान पर जानवरों के चारे के लिए पुआल (परावट) का भंडारण कर रखा था। शुक्रवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। इसी बीच मचान पर तेज कड़क के साथ बिजली गिर गई।
मची अफरा-तफरी:

किसान का नुकसान:
पीड़ित किसान की पत्नी खेमिया देवी ने बताया कि इस हादसे में उसे हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पशुओं के लिए रखे चारे के जल जाने से अब उनके सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से प्रभावित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
