Lodhi Panchayat Gomia
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: देर शाम आकाशीय बिजली का कहर: मचान में लगी भीषण आग, किसान का भारी नुकसान

Bokaro News: देर शाम आकाशीय बिजली का कहर: मचान में लगी भीषण आग, किसान का भारी नुकसान बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत लोधी पंचायत के पेजुआ गांव में शुक्रवार शाम तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। बजरंगबली मंदिर के पास स्थित किसान चिंतामन महतो के मचान पर आकाशीय बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में साल भर के लिए जमा किया गया पशु चारा (पुआल) जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि बेजुबान पशुओं के लिए चारे का प्रबंध किया जा सके।
Read More...

Advertisement